विभावि में याद किए गए बाबासाहेब अंबेडकर, संगोष्ठी आयोजित |

विभावि में याद किए गए बाबासाहेब अंबेडकर, संगोष्ठी आयोजित |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। डॉ अजय बहादुर सिंह ने समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित करते हुए अंबेडकर के विचारों को प्रासंगिक बताया।

वक्ताओं ने उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पकार और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। साथ ही महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र में उनके योगदान को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में अंबेडकर और गांधी के विचारों की तुलना, बौद्ध धर्म से उनके संबंध और आरक्षण नीति पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर शोधार्थी और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखी ग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *