आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल संकेतों और अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते बाजार पर दबाव साफ नजर आया। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स करीब 1600 अंकों तक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 23,600 के नीचे फिसल गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,540 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,000 के करीब पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी करीब 466 अंकों की गिरावट के साथ 23,584 के स्तर पर ट्रेड

करता दिखा। इस गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता का फेल होना है।। फिलहाल निवेशकों में सतर्कता का माहौल है और बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है l

