इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईरान ने अमेरिका के साथ हुई शांति वार्ता को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। ईरान का दावा है कि बातचीत के बीच बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा जेडी वेंस को किया गया एक फोन कॉल, इस पूरी प्रक्रिया में बाधा बन गया। ईरानी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि यह कॉल उस समय आया जब वार्ता निर्णायक मोड़ पर थी और समझौते की संभावना बन रही थी। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में

21 घंटे से ज्यादा चली इस बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका, और जेडी वेंस बिना किसी समझौते के लौट गए। ईरान का कहना है कि इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है। अब इस आरोप के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस वार्ता की नाकामी के पीछे बाहरी दखल भी एक बड़ी वजह है। फिलहाल हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

