पश्चिम एशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता पूरी तरह फेल हो गई है। तमाम कोशिशों और तमाम उम्मीदों के बावजूद ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता विफल हो गई। अब इसका असर सीधे तौर पर होर्मुज पर दिख रहा है, जहां दोनों देशों के बीच टकराव तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त तेवर साफ इशारा कर रहे हैं कि अमेरिका बड़ा कदम उठा सकता है। वहीं ईरान ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज में युद्धपोत भेजे गए, तो हालात बेहद विस्फोटक हो जाएंगे। 21 घंटे चली बातचीत के

बेनतीजा रहने के बाद अब ये साफ हो गया है कि मामला बातचीत से आगे बढ़ चुका है और टकराव की दिशा में जा रहा है। इस बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ेगा। फिलहाल हालात बेहद नाजुक हैं… और दुनिया की नजरें अब अगले कदम पर टिकी हैं।

