नाइजीरिया से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार रात नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां वायुसेना का हमला गलती से आम लोगों पर पड़ गया। बताया जा रहा है कि सेना बोको हराम के आतंकियों को निशाना बना रही थी, लेकिन बम एक भरे-पूरे बाजार में जा गिरा। यह घटना योबे राज्य के जिल्ली मार्केट में हुई, जहां उस समय सैकड़ों लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक हुए इस

हवाई हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वह योबे राज्य और बोर्नो राज्य की सीमा के पास स्थित है—और यही वो क्षेत्र है जहां बोको हराम का लंबे समय से प्रभाव रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आतंक के खिलाफ जंग में आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

