गया जी में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला |

गया जी में अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला |

गया जी के मोहनपुर इलाके में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद ट्रैक्टर जब्त करने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *