हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बानादाग गांव के पास 40 वर्षीय राजेश कुमार साव की धारदार हथियार और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार साव, पिता मुंशी साव, निवासी पसई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे उन्हें फोन कर जुआ खेलने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद वह घर से निकले लेकिन

वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव बानादाग साइडिंग के पास मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

