पृथ्वी नगर पंचायत के 40–50 किसान, अज़हर इस्लाम के आवास पर अपनी विपदा सुनाने आए थे। ये लोग न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। मामला सुनकर अज़हर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया जहां सरकारी चेक पोस्ट को तोड़कर जमीन पर अतिक्रमण करते हुए दबंगों ने निजी ऑफिस और गैराज तक बना लिया है। इतना ही नहीं चांदपुर से पाकुड़ शहर तक जाने वाली पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है, जिसके कारण हर घंटे हजारों लीटर पानी बहकर किसानों के खेतों में जा रहा है। इस वजह से लहसुन, प्याज, भिंडी, भुट्टा जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं एवं शहरी जलापूर्ति बाधित हो गई है। किसानो ने बताया कि विरोध करने पर

दबंगों द्वारा किसानों को गाली गलौज और धमकी दी गई। ऐसी स्थिति में किसान अपने खेतों में दोबारा खेती करने की स्थिति में भी नहीं हैं। अज़हर ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।इस मामले पर अज़हर ने कहा कि अगर प्रशासन से न्याय नहीं मिलता है, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएँगे। अज़हर ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने, अवैध निर्माण को तुरंत हटाने, टूटी हुई पाइपलाइन को अविलंब ठीक करने, किसानों को उचित मुआवजा देने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी करने की मांग की है।

