झरिया के धर्मनगर इलाके में भूधंसान के कारण दर्जनों मकानों में दरारें आ गईं, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सांसद ढुल्लू महतो ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद ने बीसीसीएल के सीएमडी से मामले की जांच कराने को कहा और निर्देश दिया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लोगों का उनकी इच्छा अनुसार विस्थापन किया जाए। ढुल्लू महतो ने आरोप

लगाया कि कोयला निकासी के बाद बालू भराई कार्य में हुए घोटाले के कारण ऐसे भूधंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि माफिया तंत्र ने झरिया को नुकसान पहुंचाया है और लोगों से सच्चाई समझने की अपील की। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

