निजी विद्यालयों के मनमानी को लेकर राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल पहल कर रही है। निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के उद्देश्य से संगठन ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव सहित जिले के उपायुक्त, शिक्षा अधीक्षक एवं शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा। उक्त शिकायती आवेदन के साथ पिछले दिनों चलाए गए हस्ताक्षर अभियान की प्रति भी संलग्न किया गया। जिलाध्यक्ष रतन भगत ने बताया कि

मामले को लेकर उपयुक्त को पत्र लिखा गया था लेकिन कोई पहल नहीं हुई, इसलिए आज राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया। सागर चौधरी ने कहा कि चारों और विरोध प्रदर्शन हो रहा है लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है, संगठन जल्द आंदोलन की रुख अपनाएगी।

