हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में 11 अप्रैल को जिला मोड़ से त्रिमूर्ति चौक तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट वेंडरों और अन्य दुकानों को हटाया गया।

इस दौरान नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए रास्तों को खाली कराया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। अभियान में सिटी मैनेजर, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, मार्शल सहित नगर निगम के कई कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

