बड़कागांव स्थित बीएम मेमोरियल स्कूल में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा और उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संदीप कुशवाहा ने कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने

रूढ़िवाद को चुनौती दी और दलितों व महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा ने कहा कि फुले ने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम माना और ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना कर समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्य पूनम कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

