हजारीबाग के कटकमदाग मंडल अंतर्गत पंचायत भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों, मंडल कार्यसमिति सदस्यों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता ने की। मुख्य वक्ताओं के रूप में रेणुका साहू, जय नारायण प्रसाद कुशवाहा, के.पी. ओझा और अजय कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्राप्त किया

