अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की हजारीबाग इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हजारीबाग में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता उमेश दांगी ने की। सर्वसम्मति से जिला स्तरीय तदर्थ कमेटी का गठन किया गया, जिसमें उमेश दांगी को संयोजक और दिगम्बर मेहता को संरक्षक बनाया गया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी समाज को नई दिशा देगी।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की पहचान मजबूत करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना जरूरी है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 मई को अगली बैठक होगी, जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार की रूपरेखा तय की जाएगी। अंत में सभी ने समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

