झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक सहित अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अध्यक्ष ने एमएसीटी मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए पीड़ितों को त्वरित और सरल न्याय दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना से संबंधित जांच रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि मुआवजा मिलने में देरी न हो। कार्यशाला में मोटर वाहन अधिनियम, मुआवजा निर्धारण, जांच प्रक्रिया व संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कानूनी सहायता को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी बल दिया गया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, बीमा प्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

