पाकिस्तान में होने वाली अहम बातचीत से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा और सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत नाकाम होती है, तो अमेरिका हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान पर हवाई हमले किए जा सकते हैं और इसके लिए अमेरिकी सैन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शांति वार्ता से

ठीक पहले दी गई इस चेतावनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। यानि, एक तरफ बातचीत की कोशिश जारी है… तो दूसरी तरफ युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि क्या ये बातचीत सफल होगी… या फिर हालात टकराव की ओर बढ़ेंगे।

