अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उसका महत्वाकांक्षी मिशन Artemis II सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। करीब 10 दिनों तक चले इस मिशन में चारों अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास तक पहुंचे और लगभग 6.9 लाख मील की दूरी तय कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। मिशन की सबसे बड़ी खास बात ये रही कि नासा का ओरियन कैप्सूल पैराशूट की मदद से प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया के सैन

डिएगो तट के पास सफलतापूर्वक उतरा। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब नासा का अगला लक्ष्य और भी बड़ा है— चंद्रमा की सतह पर इंसानों को उतारना। यानि, अंतरिक्ष की इस नई दौड़ में अब अगला कदम होगा— इंसान फिर से चांद पर कदम रखेगा!

