मध्य पूर्व में तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक हलचल सामने आई है। लेबनान की सरकार और अमेरिका ने इजरायल से अपील की है कि वह हिजबुल्लाह पर हमले रोक दे। ये अपील ऐसे समय में की गई है, जब अगले हफ्ते सीधी बातचीत शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ समय के लिए हवाई हमलों पर रोक लगाई

जा सकती है। इधर, लेबनान में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई अब बड़ी बातचीत का अहम मुद्दा बन चुकी है, जिसमें ईरान भी सक्रिय भूमिका में नजर आ रहा है। तेहरान का आरोप है कि इजरायल सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। वहीं अमेरिका का साफ कहना है कि लेबनान इस सीजफायर समझौते के दायरे में नहीं आता, जिससे हालात और जटिल हो गए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बातचीत से तनाव कम होगा या फिर हालात और बिगड़ेंगे।

