हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के खपरियावा गांव के पास रिंग रोड क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना में व्यक्ति के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने

के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

