रांची के करमटोली स्थित आईएमए हॉल में आयोजित दो दिवसीय दवा मेले का उद्घाटन कल्पना सोरेन ने किया। इस मौके पर उन्होंने महिला शक्ति की एकता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं मिलकर आगे बढ़ती हैं, तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है और वे अपने सपनों को आसानी से पूरा कर सकती हैं। मेले में देशभर से आई महिला उद्यमियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

यहां डिजाइनर कपड़े, गहने, होम डेकोर और नेचुरल प्रोडक्ट्स के 75 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेले का भ्रमण करते हुए कल्पना सोरेन ने स्टॉल धारकों को प्रशस्ति पत्र भी दिया। इस दौरान वे अपने मायके बारीपदा के स्टॉल को देखकर भावुक हो गईं और वहां से खरीदारी भी की। मेले से होने वाली आय जरूरतमंदों की सहायता के लिए दी जाएगी।

