केरेडारी-बड़कागांव क्षेत्र में Central Coalfields Limited की चंद्रगुप्त कोल परियोजना को लेकर भू-रैयतों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। रोजगार, मुआवजा, विस्थापन से पूर्व पुनर्वास और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने जैसी मांगों को लेकर रैयत दो गुटों में बंटकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक पक्ष 13 सूत्री मांगों के साथ धरने पर बैठा है, जबकि दूसरा गुट भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों को लेकर

आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में स्थानीय लोगों को रोजगार, RFCTLARR 2013 के तहत चार गुना मुआवजा, उत्पादन में 60% कोटा और मशीन-वाहन स्थानीय रैयतों से लेने की मांग शामिल है। धरना स्थल पर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रैयतों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं शुशी इंफ्रा माइनिंग लिमिटेड के जीएम आर.एस. यादव ने कहा कि रैयतों की मांगों पर जल्द वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा

