उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार गत देर रात्रि को नगर थाना अंतर्गत प्यादापुर चेक पोस्ट एवं मुफ्फासिल थाना अंतर्गत चाँदपुर चेक पोस्ट का जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा जांच अभियान चलाया गया जांच के क्रम मे दोनों चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति, माइनिंग चालान की जांच, माइनिंग वाहन एंट्री रजिस्टर पंजी एवं वाहनों का जांच किया गया। जांच में सभी पंजी दुरुस्त पाए गए एवं सभी

भारी वाहनों का माइनिंग चालान दुरुस्त पाया गया l जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा चेक पोस्ट के कर्मी को हिदायत दिया गया की चेक पोस्ट आने वाले वाहनो की माइनिंग चालान एवं अन्य की जांच अच्छा से होना चाहिए किसी प्रकार की कार्य एवं ड्यूटी के दौरान कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

