उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एवं जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में बीते देर रात को नगर थाना अंतर्गत सोनाजोड़ी, शहरकोल, सर्किट हाउस चौक, पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क पर नो एंट्री के समय के अनुपालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम मे दस वाहनों से नो एंट्री के उलंघन करने के बाबत 28,400 रूपये का ऑनलाइन चालान किया गया l वाहन चालकों को नो एंट्री नियम का पालन करने की हिदायत दी गई अन्यथा ऑनलाइन चालान के साथ वाहनों को जप्त कर माइनिंग जिम पोर्टल पर वाहन को ब्लैक लिस्ट करने तथा कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

