धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर (संख्या JH10 CP 1992) ने सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता को टक्कर मार दी। जिसमें, सब्जी विक्रेता नन्द किशोर साव उर्फ दुर्गा साव (निवासी सुराटांड़, झरिया) और फल विक्रेता भोला वर्णवाल (निवासी भागा 5 नंबर) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला भी

चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था। उसकी पहचान अजय के रूप में हुई है, जो बीसीसीएल में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नन्द किशोर साव की पत्नी मौके पर पहुंची और फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने बताया कि उनके पति ही घर के एकमात्र कमाने वाले थे और परिवार में तीन बेटियां व दो बेटे हैं। अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता उन्हें सता रही है।

