पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती हेतु विधायक निसात आलम के द्वारा प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सदर प्रखंड के इलामी के सिरसाटोला ग्राम में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने BLA एवं BLO को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR के तहत यदि किसी भी मतदाता का नाम, पता या अन्य विवरण गलत हो, तो उसे अविलंब सुधारने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

विधायक ने जनता से अपील की कि वे अपने मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच अवश्य करें और किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित BLO से संपर्क कर उसे शीघ्र ठीक कराएं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला चेयरमैन सोशल मीडिया पियारूल इस्लाम,हॉबी शेख,फिरोज शेख, सहजन शेख, पंचायत अध्यक्ष मोतीउर रहमान, शेराजुल अंसारी, साईबुर शेख, सानू शेख, मिर्जहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि अजमल शेख, युवा प्रखंड अध्यक्ष नसिम आलम, जलालुद्दीन शेख सहित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों उपस्थित रहे ।

