पाकुड़ स्टेशन पर हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस एवं सेंट्रल चेन्नई न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के ठहराव का उद्घाटन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। स्टेशन अधीक्षक लखीराम हेम्ब्रम सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम से हावड़ा मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी जुड़े रहे। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की सुविधा से पाकुड़ एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

