नगर परिषद द्वारा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यास कर कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 08 में रोबिन दुबे के आवास से बाउरीपाड़ा (जटाधारी मंदिर रोड) तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 9.89 लाख रुपये है। वहीं वार्ड संख्या 03 में विभिन्न स्थानों को जोड़ने के लिए पीसीसी

सड़क निर्माण योजना भी प्रारंभ की गई है, जिसकी लागत लगभग 9.81 लाख रुपये बताई गई है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता पियूष शंकर, कनीय अभियंता और राजस्व निरीक्षक भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की समस्या से काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद ने आगे भी विकास कार्य जारी रखने की बात कही है।

