पेयजल संकट से निपटने के लिए हजारीबाग में “नीर चौपाल”, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में “नीर चौपाल” का आयोजन किया गया। यह पहल उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्याओं की पहचान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। चौपाल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों

और आम नागरिकों ने भाग लेकर खराब चापानलों और जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित किया। इन समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही जल टैंकरों की स्थिति की समीक्षा कर खराब टैंकरों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। पीवीटीजी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी है, ताकि जल संकट का शीघ्र समाधान हो सके।

