हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कई ज्वलंत मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने रामनवमी के बदलते स्वरूप पर सवाल उठाते हुए बताया कि जुलूस के दौरान 1032 लोग घायल हुए और 5 की मौत हुई, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जुलूसों में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने और डीजे के साउंड लिमिट तय करने की मांग की। साथ ही बढ़ते नशे और अवैध अफीम खेती को समाज के लिए खतरा बताया।

विष्णुगढ़ की घटना को अंधविश्वास का परिणाम बताते हुए उन्होंने जागरूकता की अपील की। गैस की किल्लत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जमीनी हकीकत अलग है और आम लोग परेशान हैं। अंत में उन्होंने प्रशासन और युवाओं से मिलकर हजारीबाग की सामाजिक पहचान बचाने की अपील की।

