13 अप्रैल को हजारीबाग में विशाल रक्तदान शिविर, 500 यूनिट का लक्ष्य हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। डीआईजी अंजनी झा ने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष

करण जायसवाल ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर में रक्त संग्रह रेड क्रॉस और सदर अस्पताल की टीम द्वारा किया जाएगा। रक्तदाताओं के लिए प्रमाणपत्र, अल्पाहार और हेलमेट भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों और युवाओं से इस महाअभियान में शामिल होने की अपील की है।

