हजारीबाग स्थित ज्ञान ज्योति पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शैक्षणिक प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने न्यूरॉन, तंत्रिका तंत्र, अस्पताल प्रबंधन, रोग निदान और हृदय की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

साथ ही धूम्रपान के दुष्प्रभाव और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी गई। नर्सिंग छात्रों ने शहरी स्वास्थ्य, मासिक धर्म और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम में निदेशक संभू कुमार, सचिव बिनय कुमार और विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

