पेलावल में 19वां रक्तदान शिविर सफल, छात्राओं ने दिखाया उत्साह |

पेलावल में 19वां रक्तदान शिविर सफल, छात्राओं ने दिखाया उत्साह |

पेलावल विकास मंच द्वारा के.बी. महिला महाविद्यालय में 19वां रक्तदान शिविर और दूसरा वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राओं और प्रोफेसरों ने भाग लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. मुकुल कुमार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मिथिलेश उपाध्याय मौजूद रहे।

वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को प्रेरित किया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। खास बात यह रही कि 8 छात्राओं ने पहली बार रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। हालांकि कई छात्राएं कम हीमोग्लोबिन और कम वजन के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं, जिससे उनके चेहरे पर मायूसी भी दिखी। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *