मासूम हत्याकांड: यशवंत सिन्हा ने परिवार को दिया समर्थन |

मासूम हत्याकांड: यशवंत सिन्हा ने परिवार को दिया समर्थन |

विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत में 12 वर्षीय मासूम सुमन कुमारी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश के बीच कुछ राहत मिली है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।

सिन्हा ने इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करने वालों की कड़ी निंदा की और कहा कि यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग सच्ची संवेदना से आएं उनका स्वागत है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थ अनुचित है। उन्होंने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *