झरिया में जनता श्रमिक संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मजदूरों के हक की लड़ाई को तेज करने पर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने की, जबकि विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में बीसीसीएल के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि लंबे समय से कई मुद्दे लंबित थे, जिन्हें अब

प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। मेयर संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग क्षेत्र में मजदूरों से 12 से 13 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जबकि श्रम कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। संगठन ने साफ कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मजदूर मौजूद रहे।

