जी हां चंद्रशेखर आजाद,वीर क्रांतिकारी जिन्हें गंदी राजनीति का शिकार होना होना पड़ा और देश यानी भारत माता ने भी आंसू बहाए होंगे। हालांकि आज़ाद ने शादी नहीं किया था,अमित आजाद उनके अपने भाई के पौत्र है। आज दिनांक 08/04/26 को आर्य समाज धनबाद के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद एवं सुमित आजाद का स्वागत किया गया सर्व प्रथम विद्यालय के छात्र छात्रों ने स्काउट गाइड बैंड के द्वारा अतिथियों का स्वागत स्वागत किया इसके बाद अतिथियों को माला तथा शाल ओढ़ा कर मंत्री आर्य समाज धनबाद अजय कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने सम्मानित किया राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय

गीत गा कर बच्चों ने इस सभा को क्रांतिकारी बना दिया। श्री सुमित आजाद ने अपने भाषण में बच्चों से देश एवं चंद्र शेखर आजाद जी के बारे में रोचक प्रश्न पूछा जिसका बच्चों ने काफी अच्छा जवाब दिया जिसे सुन कर वे काफी प्रभावित हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की तथा देश के वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। बच्चे तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। श्री अमित आजाद ने बताया कि एक 14 वर्ष का छोटा बालक चंद्र शेखर तिवारी से चंद्र शेखर आजाद कैसे बन गया। आज के कार्यक्रम में निरसा आर्य समाज के प्रधान हरि हर आर्य, मिथिलेश लाल कर्ण, अखिलेश सिंह ,उपेन्द्र राय सहित उच्च विद्यालय,मध्य विद्यालय एवं बालिका विभाग के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रह कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

