हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने पदमा प्रखंड के सरैया गांव निवासी दिव्यांग उपेंद्र पांडेय को बैटरी चालित ट्राई-साइकिल भेंट कर मानवता की मिसाल पेश की। पैरालिसिस से पीड़ित उपेंद्र पांडेय चलने-फिरने में

असमर्थ थे और घर तक सीमित हो गए थे। सांसद के इस सहयोग से अब वे आसानी से अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। सांसद ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है और दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

