हजारीबाग के अजीत चंद्रवंशी को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह घोषणा युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने की। मनोनीत होने पर अजीत चंद्रवंशी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने समाज को संगठित करने, कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा, सामाजिक व आर्थिक विकास

के लिए काम करने का संकल्प लिया। उनकी नियुक्ति पर संगठन के कई पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने बधाई दी।

