दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में पूजा के दौरान झुलसी एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय राधिका देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दौरान पूजा करते समय उनके कपड़ों में अचानक आग लग गई,

जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। लंबे इलाज के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

