हजारीबाग में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी मौजूद रहीं। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना था।

उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को समय पर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों से बातचीत कर दवा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

