हजारीबाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश के निर्देश पर और सचिव गौरव खुराना की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकार मित्रों ने लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि केवल बीमारी का अभाव ही नहीं, बल्कि

मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना ही असली स्वास्थ्य है। लोगों को पौष्टिक आहार, नियमित योग, स्वच्छता और ध्यान अपनाने की सलाह दी गई।

