हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में बालू का अवैध खनन और परिवहन जोरों पर है। हहारो, सोनपुरा और विश्रामपुर नदियों से खुलेआम बालू निकालकर अवैध यार्ड में जमा किया जा रहा है और दूसरे राज्यों के चालान के जरिए बेचा जा रहा है। इससे सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं भारी वाहनों के कारण पुल और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। ईडी की

कार्रवाई के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है। अधिकारियों की चुप्पी पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

