हिरणपुर में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई |

हिरणपुर में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई |

हिरणपुर में पुलिस ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के गिट्टी और चिप्स ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई मानसिंहपुर के पास की गई, जहां ट्रक को रोककर जांच की गई।

जांच में दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने चालक और मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *