अमन मुजम्मिल की पहल, कोई ना रहे भूखा |

अमन मुजम्मिल की पहल, कोई ना रहे भूखा |

हजारीबाग में नई किरण और सोशल होप वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गरीब और बेसहारा बच्चों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस पहल का नेतृत्व अमन मुजम्मिल ने किया, जो पिछले एक वर्ष से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य हजारीबाग ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करना है। संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। टीम लगातार इस दिशा में काम कर रही है। अमन मुजम्मिल ने लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़कर गरीब बच्चों की मदद करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *