चंद्रवंशी समाज ने अभिषेक वर्मा के परिजनों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। समाज ने मृतक की बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। रामनवमी के दौरान हुई हत्या के बाद झारखंड के कई जिलों से समाज के लोग हजारीबाग पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहयोग का भरोसा दिया।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

