हीमोफिलिया मरीजों की समस्याओं को लेकर सांसद मनीष जायसवाल गंभीर नजर आए। रांची चैप्टर के मरीजों और उनके परिजनों ने हजारीबाग में उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। मरीजों ने डे-केयर यूनिट में आधुनिक दवा एमिसिजुमैब और नियमित फैक्टर उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और बेहतर व्यवहार की भी बात उठाई। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी समस्याओं को

गंभीरता से सुनते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और वे खुद इसकी निगरानी करेंगे।

