विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के MBA छात्रों ने रिलायंस रिटेल के प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन किया है। सत्र 2024–26 के लिए आयोजित इस कैंपस ड्राइव में कुल 23 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 13 छात्र ग्रुप डिस्कशन राउंड में सफल रहे। अंतिम चरण में 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों ने छात्रों को करियर और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रबंधन विभाग के

निदेशक ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग ने बताया कि जल्द ही और कंपनियां भी प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं।

