विभावि यूसेट में करियर काउंसलिंग, DFO मौन प्रकाश ने किया मार्गदर्शन हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मौन प्रकाश ने इंजीनियरिंग छात्रों

को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने वन और इंजीनियरिंग के संबंध को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और निरंतर अभ्यास के महत्व को बताया। यूसेट निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने कार्यक्रम की सराहना की। करीब दो घंटे चले इस सत्र में छात्रों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रेरणा मिली।

