विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर के परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल की डाॅ० सखावत हुसैन एवं प्रगति सिन्हा की चिकित्सकीय टीम ने छात्र छात्राओं व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।प्रधानाचार्य हेमा कुमारी ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सखावत हुसैन एवं

प्रगति सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने बच्चों की ऊँचाई, वजन, जीभ, आँखों की रोशनी, दांतों तथा हीमोग्लोबिन की जांच की। डॉ. सैखावत हुसैन ने बताया कि कई बच्चों में मोबाइल के अधिक उपयोग के कारण आँखों में थकान की शिकायत मिली। सभी को संतुलित आहार, नियमित योग और स्क्रीन टाइम घटाने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शपथ दिलाई । अभिभावक संघ ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।

