पाकुड़ के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव रूपा वंदना किरो, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली, योग और

संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित योग, सही आहार और जंक फूड से दूरी बनाकर कई रोगों से बचा जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन की कुंजी है और समाज में इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।

