पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान |

पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान |

जिले में जनजातीय समुदाय की महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीवीटीजी कार्यक्रम के अंतर्गत सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 41 बच्चियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन एवं अंडरगार्मेंट का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुदाय से जुड़ी महिलाओं एवं किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन तथा बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ सुजीत कुमार चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ अबू तालिब शेख, डॉ कुलेश कुमार सहित आयुष विभाग के अन्य कर्मी एवं सहिया उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *